फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14वें वित्त आयोग की राशि खर्च न होने पर गरमाया सदन

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। नगर निगम के जनरल हाउस में एक बार फिर 14वें वित्तायोग की राशि खर्च न कर पाने का मसला गरमाया। हाउसिंग कमेटी के अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा ने कहा कि स्वीकृत राशि विकास पर खर्च न हो पाना सीधा नगर निगम की नाकामी सिद्ध करता है। अब शेष राशि वापस नहीं आएगी।
विज्ञापन

इस पर जांच होनी चाहिए। जहां पर भी गलती हुई है, कार्रवाई होनी चाहिए। कहा कि पांच साल के लिए कुल 283 करोड़ रुपये विकास के लिए स्वीकृत हुए थे। इसमें मात्र 64 करोड़ ही खर्च हो पाए हैं। संयुक्त आयुक्त वर्कर्स के पद का फायदा नहीं मिल रहा है। इसका कारण है कि जब सेवानिवृत्त होने को दो माह का समय रहता है तो कर्मचारी की तैनाती होती है। ऐसे में सही तरीके से प्रोजेक्टों पर काम नहीं हो पाता है। वार्ड-4 की पार्षद सुनीता कौल ने कहा कि पुराने शहर में सड़कों पर तारकोल डाला जाए। मेयर ने कहा कि जल्द समस्या हल की जाएगी।
वार्ड-12 के पार्षद जीतराम अंग्राल ने कहा कि वार्ड में नाले और नालियों की हालत में सुधार किया जाएगा। इसके लिए बजट मुहैया करवाया जाए। बरसात में नाले मुसीबत बन रहे हैं। अन्य पार्षदों ने भी वार्डों में नाले, नालियां, स्ट्रीट लाइटें, रास्तों के निर्माण समेत कई मसलों उठाए। मेयर चंद्र मोहन गुप्ता ने कहा कि समय-समय पर बजट दिया जा रहा है। शहर में एक सामान विकास के लिए राशि जारी की जाएगी।
विज्ञापन

-----
मेयर ने गिराए विकास कार्य
जनरल हाउस की वर्चुअल बैठक में मेयर चंद्र मोहन गुप्ता ने शहर में अब तक हुए विकास कार्यों को गिनाया। कहा कि नगरोटा में गोसदन का काम शुरू करवाया गया है। इससे एक साथ हजारों पशुओं को रखने की सुविधा मिलेगी। तवी चौथे पुल को फूलों से सजाया गया है। यहां पर पार्क और अन्य सुविधाएं भी दी गई हैं। बंधुरख में कचरा संयंत्र का काम करवाया गया है, यहां कचरे का निस्तारण किया जाएगा। बंधुरख में कैटल पाउंड का काम भी चल रहा है। जनरल बस स्टैंड को भी लोगों को समर्पित किया गया है। स्मार्ट सिटी में पुराने शहर का सौंदर्यीकरण करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें