फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आय बढ़ाने के लिए नगर निगम भवन चढ़ेगा किराये पर

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। अंग्रेजों के जमाने में बना नगर निगम का भवन किराये पर दिया जाए। इससे हर माह करोड़ों रुपये की आय अर्जित होगी। नगर निगम बेली चराना में अपना कार्यालय बनाएगा। मौजूदा समय में भवन भीड़भाड़ वाले इलाके में है। यहां पर जाम की समस्या रहती है।
विज्ञापन

नगर निगम का मौजूदा भवन 1885 में बनाया गया था। बाद में जरूरत के हिसाब से इसका विस्तार किया गया। अब यहां पर नगर निगम का छह मंजिला भवन एक तरफ है, तो दूसरी तरफ दो मंजिला भवन है। बेली चराना में अलग कारपोरेट कार्यालय बनने से लाभ होगा। इससे लोग आराम से काम करवाने आ सकेंगे। शहर से बाहर कार्यालय होने से जाम की समस्या से भी निजात मिलेगी। यह प्रस्ताव पार्षद एवं पूर्व हेल्थ एंड सैनिटेशन कमेटी अध्यक्ष बलदेव सिंह बलोरिया ने रखा। हाउस में इसे मंजूरी दी है। मेयर चंद्र मोहन गुप्ता ने कहा कि आय बढ़ाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। मौजूदा समय में 15 करोड़ रुपये के आसपास आय है। इससे विकास कार्य करवा पाना मुश्किल हो रहा है।
----------
जैकफीड के भवन को एमसी के
दायरे में लाने का प्रस्ताव पास
जम्मू। जैकफीड भवन को सरकार ने बंद कर दिया था। भवन बहुमंजिला है, यहां पर जलशक्ति विभाग समेत अन्य विभागों के कार्यालय स्थापित किए जा सकते हैं। जैकफीड भवन को एमसी अपने दायरे में लाएगा। इस बारे में प्रस्ताव पार्षद बलदेव सिंह बलोरिया ने रखा। इसको भी हाउस में हरी झंडी मिली है। भवन नगर निगम के पास आने पर यहां पर हाल ही में निगम से जुड़े विभागों के कार्यालय खुलेंगे। एक ही जगह पर लोगों के सब कार्य हो सकेंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें