सांबा। जिला पुलिस नें पशु तस्करों के खिलाफ चलाए अभियान के तहत सोमवार को पशु तस्करी का प्रयास नाकाम कर 17 मवेशियों को मुक्त करवाया।?पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घगवाल पुलिस ने टपियाल हाईवे पर नाका लगाया था। इस दौरान?ट्रक नः पीबी10जीजे 5003 को रुकने का इशारा किया तो चालक ने वाहन भगा लिया। पुलिस ने पीछा किया तो चालक संदबडी में वाहन को छोड़कर फरार हो गया। जांच के दौरान वाहन में 17 मवेशी लदे पाए गए, जिन्हें मुक्त कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।