फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनरल हाउस न होने पर बिफरे विपक्षी पार्षद

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। नगर निगम की जनरल हाउस की बैठक न होने पर विपक्षी पार्षदों मेयर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मेयर पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। वीरवार को कांगेेस और निर्दलीय पार्षदों ने प्रेसवार्ता के दौरान मेयर पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। कहा कि अपनी नाकामियां छुपाने के लिए वह बैठक नहीं करवा रहे।
विज्ञापन

कांग्रेसी पार्षद द्वारका चौधरी ने कहा कि जब देश में 500 सदस्यों वाली संसद चल सकती है। जगह-जगह राजनीतिक और अन्य कार्यक्रम हो सकते हैं। तो जनरल हाउस की बैठक क्यों नहीं हो सकती। हकीकत यह है कि मेयर के पास किसी बात का जवाब नहीं है, इसलिए वह टाल-मटोल कर रहे हैं। बीते तीन साल में सिर्फ आठ बार ही जनरल हाउस की बैठक हुई है, जबकि नियम के तहत हर महीने बैठक होनी चाहिए। जनरल हाउस में ही पार्षद अपने क्षेत्र के विकास के मुद्दों को उठा सकते हैं, लेकिन जान-बूझकर बैठक नहीं करवाई जा रही, ताकि वे लोग अपने मसले न उठा सकें।
पार्षद गौरव चोपड़ा ने कहा कि मेयर चंद्र मोहन गुप्ता के पास नालियों और नालों के अलावा कोई काम नहीं। ऐसा लगता है जैसे उन्होंने इसमें पीएचडी की हुई है। वह पूरी तरह से मेयर के पद पर नाकाम साबित हुए हैं। विपक्षी पार्षदों ने चेतावनी दी कि यदि हाउस की बैठक जल्द नहीं हुई, तो राजभवन के बाहर प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें