फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्व बढ़ाने के लिए नए स्त्रोतों पर होगा काम : मेयर

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। भवन परमिशन, संपत्ति का किराया, अन्य स्त्रोतों से आय में इजाफा किया जाएगा और नगर निगम की आय बढ़ाई जाएगी। आने वाले समय में आय बढ़ाने के लिए किराये में आंशिक बढ़ोतरी हो सकती है। मौजूदा समय में नगर निगम की आय 28 करोड़ के आसपास है। इसे बढ़ाने पर नगर निगम विचार कर रहा है। कचरा घरों से उठाया जा रहा है। इसके अलावा टैंकर शुल्क से लेकर अन्य तमाम शुल्क वसूल किए जाएंगे। यह बात मेयर राजिंदर शर्मा ने बैठक के दौरान कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि तवी रिवर फ्रंट के निर्माण में काम में तेजी लाई जाएगी। दिन-रात काम जारी रहेगा। तय समय में प्रोजेक्ट पर काम पूरा किया जाएगा। इस मौके पर शहरी विकास विभाग के प्रधान सचिव धीरज गुप्ता मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि शहर के विकास के लिए कई परियोजनाएं चल रही हैं। बड़े प्रोजेक्टों पर काम शुरू करने पर फोकस किया जा रहा है। आने वाले समय में जम्मू टाउनशिप से लेकर अन्य बड़े प्रोजेक्ट पर काम होगा।
स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत भी कई प्रोजेक्टों पर काम पूरा किया गया है। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत काम तेज गति से जारी है। काम पूरा होने के बाद शहर की तस्वीर बदलेगी। तवी रिवर फ्रंट, कृत्रिम झील प्रोजेक्टों से शहर में विकास होगा। खाली पदों को भरा जाएगा और काम में तेजी लाई जाएगी। कहा कि नगर निगम में मुख्य योजनागार पद खाली चल रहा है। ऐसे में योजना निर्माण पर काम नहीं हो पा रहा है। इस पद को शीघ्र भरा जाए।
विज्ञापन

बढ़ेंगे रोजगार के अवसर
तवी रिवर फ्रंट का काम पूरा होने के बाद रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। साथ ही आय में इजाफा होगा। पर्यटन भी बढ़ेगा। शहर में ऐसे प्रोजेक्ट जहां पर पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं, जिन्हें प्राथमिकता के आधार पर पूरा करवाया जाएगा। अधिकारी काम की निगरानी करें और रिपोर्ट जमा करवाएं।
ऑनलाइन सेवाओं में दूर होंगी खामियां
ऑनलाइन सेवाओं का लाभ लोगों को दिया जाएगा। इसके लिए तकनीकी खामियों को एक्सपर्ट के माध्यम से दूर करवाया जा रहा है। जल्द ही लोग घर बैठे तमाम काम आनलाइन करवा सकेंगे। उन्होंने कहा कि प्रोजेक्टों के काम के लिए बार-बार प्रोजेक्ट न बनाने पड़े। एक ही बार राशि स्वीकृत होने के बाद के बाद काम चलाया जाए। उन्होंने कहा कि काम होने के बाद फिर अनुमति लेनी पड़ती है। इससे काम समय पर पूरे नहीं हो पाते।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें