फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम लगाएगा दो वाटर सर्विस स्टेशन, खरीदेगा 10 टैंकर

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। नगर निगम अब अपने दो वाटर सर्विस स्टेशनों का निर्माण करेगा। जरूरत पड़ने पर इन्हीं से टैंकरों में पानी भरकर शहर में आपूर्ति की जाएगी। इसके लिए 10 नए टैंकर भी खरीदे जाएंगे। इस योजना के लिए हाउस में मंजूरी मिल चुकी है, अब जगह के चयन के बाद काम शुरू किया जाएगा। मौजूदा समय में नगर निगम के टैंकरों को पानी जलशक्ति विभाग के सर्विस स्टेशन से मिलता है। इसकी एवज में राशि का भुगतान भी करना पड़ता है।
विज्ञापन

मार्च माह के पहले सप्ताह तक टैंकर पहुंच जाएंगे। अप्रैल में जब गर्मी बढ़ने लगती है तो पानी की डिमांड बढ़ जाती है। मौजूदा समय में नगर निगम के पास दो ही पानी के टैंकर हैं। इनका प्रयोग ज्यादा सड़कों में सफाई के दौरान पानी फेंकने के काम में लाया जाता है। अतिरिक्त टैंकर आने से शहर में पानी की किल्लत वाले इलाकों में आपूर्ति की जा सकेगी। साथ ही नगर निगम की आय में इजाफा होगा। इससे पहले जलशक्ति विभाग के टैंकरों के माध्यम से ही गर्मियों में पानी की आपूर्ति की जाती है। कई बार तो डिमांड देने पर भी पानी नहीं मिल पाता है। ऐसे हालात में लोगों को काफी परेशानी होती है। इस बार गर्मी के मौसम में लोगों को राहत मिलेगी।
-------
मार्च में मिल जाएंगे टैंकर
डिप्टी चेयरमैन पूर्णिमा शर्मा ने कहा कि योजना की कार्रवाई पूरी हो चुकी है। गर्मियों में पानी की किल्लत को दूर कर लोगों को राहत दी जाएगी। सीटीओ हरेंद्र सिंह ने बताया कि टैंकर खरीद के लिए कार्रवाई अंतिम चरण में है। मार्च में 10 टैंकर पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें