फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: एक दंडवत परिक्रमा से मिलता है यज्ञ में बैठने के समान फल

Mon, 30 Jan 2023 02:01 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सांबा। अति महा विष्णु यज्ञ की यज्ञशाला की 108 बार और एक बार दंडवत परिक्रमा करने से यज्ञ में बैठने के समान फल मिलता है। यह जानकारी आचार्य मृदल बिहारी ने बुधवानी के भगवान जग्गनाथ मंदिर के मैदान में शहीदों की याद में जारी अति महा विष्णु यज्ञ के तीसरे दिन श्रद्धालुओं को दी। इस मौके पर काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।
उन्होंने बताया की जो फल हमें अपने धार्मिक स्थलों पर जा कर मिलता है वह फल यज्ञशाला की परिक्रमा करने से भी प्राप्त होता है। अति महा विष्णु महायज्ञ में रोजाना शाम के समय साढ़े पांच बजे से लेकर दस बजे तक रासलीला का आयोजन किया जा रहा है। इसमें अन्य राज्यों से आए कलाकार भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का भव्य तरीके से मंचन कर रहे हैं। यज्ञ में दिन प्रतिदिन श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ती जा रही है। रविवार को अवकाश के चलते काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने यज्ञशाला में हिस्सा लेकर हवन में आहुतियां डाल कर पुण्य कमाया है। बाद में श्रदालुओं ने यज्ञशाला की परिक्रमा भी की। प्रबंधकों की ओर से लंगर की भी व्यवस्था की गई है। महा विष्णु यज्ञ के संबंध में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। एसएसपी वेनाम तोश ने रविवार को टीम सहित यज्ञ स्थल का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इसके बाद संत बाल योगेश्वर के साथ यज्ञस्थल की परिक्रमा भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजनीतिक दलों के लोग भी लगा रहे हाजिरी
संत बाल योगेश्वर महाराज की देखरेख में जारी अति महाविष्णु महायज्ञ में राजनीतिक दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं का पहुंचना जारी है। शनिवार को जहां पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेकां अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ल और केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने हाजिरी लगाई थी वहीं रविवार को भाजपा के उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री सुरजीत सिंह स्थाथिया ने हिस्सा लेकर यज्ञ आहुतियां डालीं हैं। इस दौरान उन्होंने लोगों से यज्ञ में हिस्सा लेकर व आहुतियां डाल कर शहीदों को श्रद्धांजलि देने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें