संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। जिला पुलिस ने अपराध पर अंकुश लगाने के लिए अभियान तेज कर दिया है। दो सप्ताह में चोरी के 11 मामले सुलझाने के साथ ही 24 आरोपियों को गिरफ्तार करने का दाबा किया है।
जानकारी के अनुसार कि पुलिस ने नौ और चोरों को गिरफ्तार कर पांच मामलों को सुलझाया है। इसमें 50000 रुपये की नकदी सहित 28000 रुपये मूल्य के सोने के गहने और लगभग 20000 रुपये मूल्य की अन्य वस्तुएं बरामद की हैं। यह जानकारी एसएसपी बेनाम तोश ने दी। उन्होंने बताया कि जिला पुलिस द्वारा मात्र एक वर्ष में चोरी की गई लाखों की संपत्ति बरामद की है। एसएसपी सांबा ने लोगों से पुलिस को पूरा सहयोग देने की अपील की है, ताकि जिला में अपराध पर अंकुश लगाया जा सके। गिरफ्तार किए गए नौ आरोपियों में तीन चोरी का सामान खरीदने वाले शामिल हैं। उन्हें थाना प्रभारी बाड़ी ब्राह्मणा सुनील शर्मा और एसडीपीओ बाड़ी ब्राह्मणा राहुल नगर ने गिरफ्तार किया है। दो आरोपियों को थाना प्रभारी सांबा दीपक जसरोटिया ने गिरफ्तार किया। तीन चोरों को थाना प्रभारी घगवाल विजय कुमार व डीएसपी मुख्यालय सांबा मोहम्मद उस्मान ने गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रवि कुमार निवासी नेहिलिकी सरोर अड्डा बाड़ी ब्राह्मणा, अंग्रेज सिंह निवासी डिंगी धर बरियोत तहसील पंचेरी (उधमपुर), विशाल खन्ना निवासी भगवाह तहसील बघवाह (डोडा), एलेक्स मट्टू निवासी तेली बस्ती बाड़ी ब्राह्मणा, संदीप सिंह निवासी पलंवाला तहसील खौड़, विनय मौर्य निवासी ग्राम कमल सागर यूपी, अमन सैनी निवासी दौलतपुर कॉलेज रोड पठानकोट पंजाब, कंवल जीत सिंह निवासी तुंगा मघिता रोड अमृतसर पंजाब और रवींद्र कुमार निवासी फखरपुर मोहम्मद शाहपुर बागपत (यूपी) के रूप में हुई है।