संवाद न्यूज एजेंसी
कटड़ा। श्रीमाता वैष्णो देवी रेलवे स्टेशन कटड़ा में बुधवार को उत्तर रेलवे मजदूर यूनियन की एक बैठक हुई। इसमें यूआरएमयू के प्रधान नीलेश कुमार के नेतृत्व में सदस्यों ने लंबित मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की। वहीं, जल्द कदम नहीं उठाने पर उग्र प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
यूआरएमयू जम्मू-कटड़ा शाखा की ओर से बुधवार को सिंक लाइन में वातानुकूलित पावर के सहायक मंडल विद्युत अभियंता सामान्य डीईई कटड़ा के खिलाफ गेट मीटिंग की। इसमें शाखा प्रधान की मौजूदगी में 2018 से 2022 तक लंबित ओवरटाइम के बकाये को जल्द जारी करने व जिम्मेदारों के प्रति कार्रवाई करने की मांग उठाई गई। कटड़ा रेलवे स्टेशन के कर्मियों के क्वार्टर वितरण के लिए उचित नियम बनाए जाएं। कर्मचारियों का स्थानांतरण सिस्टम के अनुसार करने के साथ ही स्थानांतरण का चार्ज दिया जाए। वहीं, मांगें जल्द पूरी नहीं होने पर प्रदर्शन की चेतावनी दी है।