फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: देविका श्मशान घाट पुल पर वाहनों की आवाजाही बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जिला सड़क सुरक्षा समिति ने पुल को असुरक्षित घोषित किए जाने के बाद रविवार को देविका श्मशान घाट पुल पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद कर दी है। पुल पर जंगले लगाकर और बैरिकेटिंग कर वाहनों की आवाजाही को बंद किया गया है। अब पुल को एक समय में एक ही पैदल व्यक्ति पार कर सकेगा।करीब दो वर्ष पहले पीडब्ल्यूडी ने देविका श्मशान घाट पुल को असुरक्षित घोषित कर चेतावनी बोर्ड लगाया था। लेकिन, लोगों पर इसका कोई असर नहीं पड़ा। वहीं, देविका परियोजना के तहत घाट के सौंदर्यीकरण के कार्य के दौरान भी इस पुल का लगातार इस्तेमाल किया गया, और बड़े वाहन भी चलाए गए। इससे पुल की हालत और ज्यादा खराब हो गई। गत वीरवार को जिला सड़क सुरक्षा समिति ने इस पुल का निरीक्षण किया, और इसे असुरक्षित कहकर वाहनों और लोगों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाने की बात कही।
विज्ञापन

रविवार को पीडब्ल्यूडी ने पुल पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद कर दी। इसके लिए पुल पर बैरिकेटिंग करने के साथ जंगले लगाए गए हैं। अब पुल से कोई वाहन नहीं गुजर सकेगा। साथ ही श्मशान घाट में अंतिम संस्कार के समय बड़ी संख्या में लोग इस पुल पर खड़े नहीं हो सकेंगे। अब पुल से एक समय में एक ही व्यक्ति गुजर सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें