फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: महिला की कटी चोटी, छह माह बाद चोटी काटने का मामला फिर आया सामने

Thu, 06 Sep 2018 10:50 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
चोटी कटने के बाद अस्पताल में भर्ती पीड़िता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के राजोरी जिले भर में महिलाओं की चोटी कटने की घटनाएं करीब छह माह पहले थम सी गई थीं। इससे महिलाओं व युवतियों ने चैन की सांस ली थी, लेकिन गुरुवार को बुद्धल तहसील के बरेड़ी गांव में जम्मू निवासी एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में चोटी कटने की घटना ने एक बार फिर दहशत का माहौल बना दिया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जम्मू की नागबनी इलाके की निवासी एक महिला रीता देवी अपने किसी परिजन के यहां किसी कार्यक्रम में भाग लेने बुद्धल के बरेड़ी गांव में आई हुई थी। गुरुवार को सुबह करीब पांच बजे गांव में उस समय अफरातफरी मच गई जब रीता की अचानक चोटी कट गई। पीड़ित महिला के अनुसार वह अपने परिजन के घर में सुबह करीब 5 बजे शौचालय गई थी। वापस लौटी तो उसने देखा कि उसकी चोटी कटी हुई है। 

महिला ने जब अपनी कटी चोटी देखी तो वह बेहोश हो गई। उसे तत्काल कोटरंका के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बीएमओ कोटरंका डॉ. इकबाल मलिक ने बताया कि चोटी कटने की घटना से महिला सदमे में है। उसका उपचार चल रहा है। महिला को खुद समझ में नहीं आ रहा कि उसकी चोटी कैसे कटी और किसने काटी। क्षेत्र के लोगों में इस घटना से काफी दहशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब छह माह पहले भी संदिग्ध परिस्थितियों में कटी थी चोटी

चोटी कटने के बाद अस्पताल में भर्ती पीड़िता - फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि करीब छह माह पहले भी संदिग्ध परिस्थितियों में चोटी कटने की घटनाओं ने महिलाओं व युवतियों की नींद उड़ा रखी थी। अपने आप ही चोटी कटने की घटनाएं बंद भी हो गई थीं, जो अब फिर से शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें