फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलतियां मुझसे भी हुईं, पूर्ण कोई नहीं: उमर

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोमवार को कहा कि रियासत में नई सरकार के गठन को लेकर फिलहाल उनकी पार्टी किसी भी राजनीतिक दल स संपर्क में नहीं है। इस दौरान उन्होंने भाजपा से गठबंधन नहीं होने के भी संकेत दिए। साथ ही कहा कि कांग्रेस या पीडीपी से भी गठबंधन नहीं करेंगे और अवाम जो भी फैसला करेगा उसका स्वागत करेंगे।   
विज्ञापन


सोमवार को श्रीनगर में प्रेसवार्ता के दौरान उमर ने कहा कि  उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी के बारे में ट्वीट इसलिए किया था क्योंकि उनका जन्मदिन आ रहा है। ट्वीट करने के पीछे मकसद यह था कि हो सकता है कि उनकी उपलब्धियों के लिए सरकार उन्हें भारत रत्न के लिए नामांकित करे।
I wish the UPA govt had risen above politics & conferred the Bharat Ratna on Vajpayee sahib, would have been a fitting gesture. #lostchance— Omar Abdullah (@abdullah_omar) December 21, 2014
विज्ञापन


उमर ने कहा कि यदि भाजपा से गठबंधन ही करना होता, तो वे ट्वीट नहीं करते, क्योंकि राजनीति इस तरह नहीं की जाती है। उन्होंने कहा कि अपने कार्यकाल में गलतियां उनसे भी हुईं। पर कभी जनता से नहीं छुपाया, वैसे भी कोई भी इंसान पूर्ण नहीं होता।
Those of you who think parties base alliance decisions on one tweet clearly don't know how things work.— Omar Abdullah (@abdullah_omar) December 22, 2014

विज्ञापन

सेवा का अवसर देने के लिए दिया जनता को धन्यवाद

भाजपा द्वारा अनुच्छेद 370 पर चुप्पी साधने पर उमर ने कहा कि भाजपा इस मसले पर खामोश है, लेकिन उन्होंने इससे अपने को अलग नहीं किया है। उन्होंने कहा कि नेकां और भाजपा का तब तक मेल मिलाप संभव नहीं जब तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी धर्म परिवर्तन के मुद्दे पर चुप्पी साधे बैठेंगे।

एग्जिट पोल को ध्यान में रखते हुए सत्ता खोने पर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए उमर ने कहा कि मैं एग्जिट पोल पर विश्वास नहीं रखता। सिर्फ इतना कहना चाहता हूं कि मुझे जम्मू-कश्मीर की जनता की छह वर्ष तक सेवा करने का अवसर मिला, यह मरे लिए गर्व की बात है।
6 years ago I was nervous as hell the night before counting, this time I'm strangely calm. What will be will be & I'll be a happy person :-)— Omar Abdullah (@abdullah_omar) December 22, 2014

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें