कश्मीरियत की मिसाल को जिंदा रखते हुए बारामुला में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने रविवार को युवा कश्मीरी पंडित का अंतिम संस्कार करने में मदद की। इस दौरान लोगों ने कहा कि चाहे परिस्थितियां कुछ भी हो सभी सामाजिक ताने-बाने को टूटने नहीं देंगे।
विज्ञापन
जैसे ही कश्मीरी पंडित राजू(28) उर्फ लोकेश भट की मौत की खबर इलाके के लोगों को मिली, अंतिम संस्कार करने में मदद करने के लिए मुस्लिम समुदाय के सदस्य आगे आए। मृतक के परिवार की मदद की। इसके साथ ही अंतिम संस्कार में भी शामिल हुए।
जिला प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों ने भी स्थानीय लोगों के साथ मिलकर उनका अंतिम संस्कार करने में मदद की। बता दें कि लोकेश को छह महीने पहले एक कार दुर्घटना में गंभीर चोटें आई थीं।