केंद्रीय मंत्री नजमा हेपतुल्ला ने कहा है कि मुसलमान समुदाय के लोग भाजपा शासन में अपने को ज्यादा सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। वे पत्रकारों से बात कर रही थीं।
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के अल्पसंख्यक के दर्जे के विवाद के बारे में कहा कि मामला अदालत में विचाराधीन है और उनके मंत्रालय के अंतर्गत नहीं आता।
इससे पहले एसकेआईसीसी में भाजपा सम्मेलन में आम जनता तक पहुंचकर केंद्रीय योजनाओं के प्रति लोगों को जागरूक करने का कार्यकर्ताओं से आह्वान किया।