फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मूः मुस्लिम समुदाय ने केंद्र सरकार के फैसले को सराहा, मस्जिद पर फहराया तिरंगा

Mon, 12 Aug 2019 06:08 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कठुआ
विज्ञापन
ध्वजारोहण करते समुदाय के लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

केंद्र सरकार के राज्य से अनुच्छेद 370 और 35-ए हटाने के फैसले का कठुआ निवासियों ने स्वागत किया। हर समुदाय के लोग सरकार के फैसले को विकास निहित मान रहे हैं। रविवार को भागथली स्थित मस्जिद में मुस्लिम समुदाय ने नमाज अता करते हुए अनुच्छेद 370 को हटाने का स्वागत और राज्य में अमन-भाईचारे की कामना की। वहीं, नमाज अता करने के बाद मस्जिद में ध्वजारोहण भी किया गया।

विज्ञापन


बकरीद की पूर्व संध्या पर भागथली गांव में स्थित मस्जिद में रविवार को मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नमाज अता कर अमन और भाईचारे की कामना की। मस्जिद के मौलवी ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा राज्य से 370 हटाने का वह स्वागत करते हैं। उन्हें ऐसे किसी अनुच्छेद की जरूरत नहीं है, जिससे किसी के साथ भेदभाव हो। लोगों को सिर्फ क्षेत्र का विकास चाहिए। ऐसे में अनुच्छेद 370 रहे या न रहे कोई फर्क नहीं पड़ता। नमाज अता करने के बाद लोगों ने राज्य में अमन और भाईचारे की कामना की। बाद में नमाज अता करने आए मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मस्जिद में तिरंगा फहराकर अखंड भारत का प्रण लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें