फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूसा के संगठन अंसार गज्वातुल हिंद ने ली त्राल हमले की जिम्मेदारी

Sun, 24 Sep 2017 12:05 AM IST
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
- फोटो : FILE PHOTO
विज्ञापन
घाटी में एक बार फिर जाकिर मूसा के नेतृत्व वाले आतंकी संगठन अंसार गज्वातुल हिंद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसमें संगठन ने त्राल हमले की जिम्मेदारी ली है। इसके अलावा गैर मुसलमानों से शरिया अपनाने की बात वीडियो के जरिये कही जा रही है। फिलहाल पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन


वीडियो में एक नकाबपोश आतंकी त्राल में हुए ग्रेनेड हमले की जिम्मेदारी लेते हुए कहता है कि जख्मी हुए लोगों के प्रति उसे कोई अफसोस नहीं है। क्योंकि वह शरिया के दुश्मन हैं। करीब एक मिनट तीस सेकेंड के वीडियो में सबसे पहले ‘इस्लामिक स्टेट आफ जम्मू एंड कश्मीर’ का चित्र दिखाई दे रहा है।

इसके बाद जाकिर मूसा का अंग्रेजी में लिखा संदेश है। इस संदेश में लिखा है कि ‘सम टाइम इज ए किंग हैज टू रिमाइंड फूल्स वाय ही इज ए किंग’। इसके बाद एक नकाबपोश कहता है कि ‘मैं अंसार गज्वातुल हिंद की ओर से सभी लोगों तक यह पैगाम पहुंचाना चाहता हूं कि जो त्राल बस स्टैंड पर हमला हुआ, हमने वो पुलिस और हिंदुस्तान के जालिमों पर किया था।
विज्ञापन


इस हमले में कुछ आम शहरी भी जद में आए, मगर हम साफ तौर पर यह बात बताना चाहते हैं कि हमें इन जख्मी लोगों से कोई हमदर्दी नहीं है क्योंकि यह वही लोग हैं जो इस्लाम और शरिया के बीच रुकावट बनते हैं। हमने पहले भी अपने वीडियो में इन्हें कहा था कि जो भी कोई शरिया के रास्ते में आएगा उसका यही हश्र होगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें