फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला कांस्टेबल के साथ मुंशी की फोटो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर के राजोरी जिले में पुलिस का एक बेहद शर्मनाक बाकया सामने आया है। राजोरी जिले के बुद्दल थाने में थाने का मुंशी और साथी महिला कांस्टेबल की गोद में बैठे हुई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं।
विज्ञापन


दरअसल यह फोटो दो महीने पुराने बताए जा रहे हैं। इन फोटो में थाने का मुंशी एक महिला कांस्टेबल की गोद में बैठ हुआ है। साथ ही थाने मौजूद अन्य साथी इस बाकए को देखकर हंसते हुए दिख रहे है।

हालांकि जब ये फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुए तो पुलिस स्टेशन के अन्य सिपाहियों ने सफाई देते हुए कहा कि मुंशी को अचानक चक्कर आ गया जिससे वह महिला कांस्टेबल की गोद में गिर गया। जबकि फोटो देखकर ऐसा कुछ नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन

क्या था पूरा मामला?

जब यह मामला सामने आया तो पुल‌िस महकमें में हडकंप मच गया  इस मामले पर राजोरी के एसपी ने जांच के आदेश दे द‌िए हैं। पूरे मामले की जांच के बाद ही मालूम चल पाएगा क‌ी पूरा मामला क्या है।

इस मामले में आरोपी मुंशी जाक‌िर हुसैन को बुद्दल थाने से हटाकर राजोरी पुल‌िस लाइन में अटैच कर द‌िया गया है। अभी तक मह‌िला कांस्टेबल की पहचान नहीं हो सकी है।

साथ ही अभी तक इस बात की भी पता नहीं चल पाया है क‌ि थाने में इन फोटो को क‌िसने खींच कर सोशल मीड‌िया पर पोस्ट क‌िया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें