फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

19 लाख 11 हजार में निलाम हुआ आरएस पुरा का लारी अड्डा

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा। नगर पालिका की ओर से शुक्रवार को लारी अड्डे के ठेके के लिए टेंडर खोले गए। आरएस पुरा में लारी अड्डे का ठेका 19.11 लाख रुपये में छूटा। इसके लिए पांच लोगों ने टेंडर भरे। सबसे ज्यादा 19.11 लाख विजय सिंह ने भरे। इस आधार पर को यह अनुबंध उन्हें अलाट किया गया।
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष सतपाल पप्पी ने बताया कि रमेश कुमार ने 15.95 लाख रुपये का टेंडर भरा। मुनीश कुमार ने 15.7 लाख रुपये, विजय सिंह ने 19.11 रुपये, सिकंदर सिंह ने 16 लाख रुपये व केवल कुमार ने 15.60 लाख रुपये का टेंडर भरा। इस तरह से सबसे अधिक राशि भरने पर विजय सिंह ने को लारी अड्डे का टेंडर आवंटित किया गया। पिछले साल यह 15.60 लाख रुपये में अनुबंधित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें