फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: रियासी हमले का आतंकी नहीं, सेना का पोर्टर है मुकेश

विज्ञापन
सेना का पोर्ट मुकेश, जिसे सोशल मीडिया पर आतंकी बताया गया: स्रोत पुलिस
विज्ञापन
-सोशल मीडिया पर फोटो वायरल होने पर पुलिस ने जारी किया स्पष्टकीरण
विज्ञापन

जम्मू। पिछले कई दिनों से रियासी आतंकी हमले में एक आतंकी की तस्वीर वायरल हो रही है। जो हकीकत में एक सेना का पोर्टर है। लेह में तैनात है और अखनूर का रहने वाला है।
विज्ञापन

शुक्रवार को पुलिस ने तमाम अफवाहों पर विराम लगाते हुए कहा कि रियासी हमले के आतंकी के तौर पर जिस व्यक्ति की फोटो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रही है, वह असल में अखनूर के जाड़ गांव का रहने वाला मुकेश है, जो लेह में पोर्टर का काम करता था । शुक्रवार को वह घर लौट रहा था। शहर में फैल रही अफवाहों को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मुकेश को ट्रेस कर लिया और सभी लोगों को अफवाहों से बचने की सलाह दी। एसएसपी जम्मू का कहना है कि सोशल मीडिया पर कुछ भी फॉरवर्ड करने से पहले अपने संबंधित थाने से जांच जरूर कर लें। फिलहाल अखनूर में ऐसी कोई घटना नहीं हुई है और कोई आतंकी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें