फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये है अमरनाथ यात्रा के लिए वैकल्पिक रास्ता

Sun, 26 Apr 2015 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
आगामी श्री अमरनाथ यात्रा के दौरान ऐतिहासिक मुगल रोड पर भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे। जम्मू से लेकर श्रीनगर तक सभी नाकों पर अतिरिक्त तैनाती रहेगी, ताकि यात्रा में किसी प्रकार का खलल न पड़े। इस बार अमरनाथ यात्रा में मुगल रोड को वैकल्पिक मार्ग के तौर पर इस्तेमाल करने की तैयारी है। कोशिश है कि यात्रा में शामिल होने वाले वाहनों को इस रूट से भी भेजा जाए।
विज्ञापन


कुछ दिन पहले इसे लेकर सरकार की एक बैठक भी हो चुकी है। मुख्यमंत्री ने भी साफ तौर पर कहा है कि मुगल रोड पर सुविधाओं को सुनिश्चित करें। सड़क किनारे की सुविधाओं को पुख्ता करें, ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। जानकारी के अनुसार पिछले वर्ष मुगल रोड से करीब 40 हजार यात्री कश्मीर पहुंचे। जम्मू श्रीनगर हाइवे प्रभावित होने पर कई यात्रियों ने मुगल रोड को चुना।

इस बार भी कुछ ऐसा हो सकता है। दरअसल, पिछले कई महीनों से हाइवे पर लगातार मौसम की मार पड़ी है। यदि आगे भी ऐसा होता है तो मुगल रोड अमरनाथ यात्रा के लिए वैकल्पिक मार्ग के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। डीआईजी, ए के अत्री का कहना है कि अभी तक उनके पास ऐसा कोई आदेश नहीं पहुंचा।
विज्ञापन


यदि सरकार ऐसा कोई निर्णय लेती है तो मुगल रोड पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। पहले से ही इस रोड के सभी नाकों पर सुरक्षा को पुख्ता किया गया है, यदि यात्रा आती है तो इंतजाम कड़े होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें