फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवा से बातें करेंगे रेसर, रियासत में मुगल रैली आज

Sat, 20 Aug 2016 12:23 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
कार रैली - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड, हिमालयन मोटर स्पोर्ट एसोसिएशन और जेएंडके पर्यटन विभाग की ओर से शनिवार तड़के 5 बजे हरि पैलेस से मारुति सुजुकी एफएमएससीआई नेशनल सुपर लीग टीएसडी (टाइम स्पीड डिस्टेंस) मुगल रैली का आगाज होगा। 
विज्ञापन


रैली में देशभर से 35 रेसरों की टीमें शामिल हो रही हैं। इसमें पांच टीमें रियासत से हैं। लेकिन इस बार कश्मीर में खराब हालात के कारण रैली घाटी की हसीन वादियों से अछूती रहेगी। दो दिनी इस रैली में सिर्फ जम्मू संभाग के ही रूट कवर किए जाएंगे। 

शुक्रवार को मंडलायुक्त डा. पवन कोतवाल, पर्यटन विभाग की निदेशक सुषमा चौहान ने रैली को हरी झंडी दिखाने की रस्म अदा की। लेकिन रैली को आधिकारिक तौर पर शनिवार तड़के रवाना किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मुगल रैली की खट्टी-मीठी यादें

मुगल रैली - फोटो : Amar Ujala
पहले दिन के पड़ाव में रैली जम्मू से शुरू होकर शिवखोड़ी, कालाकोट, राजोरी, सुंदरबनी, अखनूर से होती हुई वापस जम्मू पहुंचेगी। अगले दिन रविवार को रैली जम्मू से शुरू होकर रियासी, सलाल, माहौर, गूल, रामबन, पत्नीटाप, उधमपुर से होती हुई वापस जम्मू आएगी। रैली टाइम स्पीड डिस्टेंस (टीएसडी) फार्मेट पर होगी। रैली में शामिल रेसर जम्मू संभाग के विभिन्न जिलों में एडवेंचर का मजा लूटेंगे।

मंडलायुक्त डा. कोतवाल ने कहा कि एडवेंचर स्पोर्ट पर्यटन में मोटर रैली और आफ साइड रैली को बढ़ावा दिया जाएगा। इसके अलावा रिवर क्राफ्टिंग, माउंटेन ट्रैकिंग, पैरा ग्लाइडिंग को भी विकसित किया जा रहा है। 

रियासत से इनकी शिरकत
रैली में रियासत से प्रणव वीर सिंह और सूर्य प्रताप सिंह, प्रशांत खजूरिया व नीतिश सिंह, अभिषेक राजपूत व नवीन कुमार, रघु राज थापा व हरप्रीत सिंह और मुदस्सर नबी व नितिन महाजन की जोड़ी शिरकत कर रही है।

उल्लेखनीय है कि जून 2013 में हुई चौथी मुगल कार रैली में लेग-1 (इंडयूरो) टाइम स्पीड डिस्टेंस (टीएसडी) और अंडर लेग 1 (एक्सट्रीम) वर्ग में कश्मीर के साथ जम्मू संभाग के अधिकांश जिलों को कवर किया गया था। इससे पूर्व वर्ष 2012 की मुगल कार रैली में सिंथन पास के पास एक रेसर कार के खाई में गिर जाने से दो चालकों की मौत हो गई थी। रैली के ट्रैक पर पीर की गली में कई हादसे हो चुके हैं। वर्ष 2014 में  प्रायोजकों की कमी और तैयारियां मुक्कमल न होने से पांचवीं मुगल कार रैली को रद कर दिया गया था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें