फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुगल रोड पर यातायात पूरी तरह से ठप

Tue, 03 Feb 2015 01:40 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/राजोरी
विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी-पुंछ और जम्मू को कश्मीर घाटी से जोड़ने वाली मुगल रोड पर ताजा बर्फबारी के बाद यातायात पूरी तरह से ठप हो गई है। राजोरी से थन्नामंडी का रास्ता हो या पुंछ, सुरनकोट या फिर बफलियाज का रास्ता। फिसलन के कारण यातायात बंद है। करीब एक माह पहले ही एहतियातन प्रशासन ने मुगल रोड से आवाजाही पर रोक लगा दी थी।
विज्ञापन


पिछले दो दिनों से हो रही बर्फबारी से मुगल रोड पर कई स्थानों पर चार से पांच फुट तक बर्फ जमा हो गई है। राजोरी-पुंछ के डीकेजी, चंडी मड़, पीर की गली, बफलियाज और घाटी के छत्ता पानी, पीर की गली और कुछ अन्य स्थानों पर बर्फबारी का सिलसिला सोमवार को भी जारी रहा।

मुगल रोड पर कुछ स्थानों पर तो छह से सात फुट बर्फ जमा होने के समाचार भी मिल रहे हैं। मुगल रोड से घाटी जाने वाले पर्यटकों व अन्य लोगों को इससे परेशानी का सामना भी करना पड़ रहा है। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2014 में मुगल रोड पर वाहनों की आवाजाही करीब पांच माह बंद रही थी।
विज्ञापन


दिसंबर 2013 से लेकर मई 2014 तक वाहनों की आवाजाही बंद रही थी। कई स्थानों पर 12 से 15 फूट बर्फ गिरने के कारण मई माह तक यातायात सुचारु नहीं हो सका था। वहीं इस वर्ष भी यदि बर्फबारी का सिलसिला यूं ही जारी रहा, तो अगले दो या तीन माह तक यातायात ठप रहने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें