कश्मीर घाटी के विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गुलमर्ग की पहाड़ियों पर मंगलवार को ताजा हिमपात होने और कुपवाड़ा में बारिश से मौसम का मिजाज बदल गया है। जम्मू समेत रियासत के अधिकांश इलाकों में आसमान पर बादलों का डेरा रहा।
रियासत में हुई बारिश और बर्फबारी के चलते हुए मुगल रोड बंद हो गई। सूत्रों के मुताबिक मुगल रोड पर कई जगहों काफी मात्रा में बर्फबारी हुई जिसके कई स्थानों पर यातायात प्रभावित हुई है।
तापमान में गिरावट से ठंडक बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को भी रियासत में कई इलाकों में हलकी से सामान्य बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार कुपवाड़ा में 1.1 एमएम बारिश रिकार्ड की गई है। गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान माइनस में चला गया है जो माइनस 0.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जम्मू संभाग में
श्री माता वैष्णो देवी की पवित्र गुफा के आधार शिविर कटड़ा कसबे में अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। तापमान गिरने से ठंडक अहसास बढ़ गया है।