फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीडीपी-बीजेपी में डील, मुफ्ती बनेंगे सीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू एवं कश्मीर में सरकार गठन को लेकर पीडीपी और भाजपा के बीच लंबे  समय से चला आ रहा गतिरोध आखिरकार खत्म हो गया। दोनों दलों के बीच सरकार बनाने पर सहमति बन गई है, जिसके तहत पीडीपी नेता मुफ्ती मोहम्मद सईद का मुख्यमंत्री बनना तय हुआ है।
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि इस बारे में औपचारिक घोषणा अगले दो-तीन दिनों में की जा सकती है। इस औपचारिक घोषणा के बाद पीडीपी नेता मुफ्ती मोहम्मद सईद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर सकते हैं।

मुंबई में एक सप्ताह बिताकर शुक्रवार को यहां लौटे पीडीपी के संरक्षक मुफ्ती मोहम्मद सईद के एक निकटवर्ती सूत्र ने बताया कि दोनों दलों के बीच सभी विवादास्पद मुद्दों पर सहमति बन गई है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, हां, संविधान के अनुच्छेद 370, सशस्त्र बल विशेष शक्तियां अधिनियम तथा पश्चिमी पाकिस्तानी शरणार्थियों की स्थिति जैसे कई विवादास्पद मुद्दों पर न्यूनतम साझा कार्यक्रम को लेकर सहमति बन गई है।
Trending Videos
विज्ञापन

मुफ्ती छह साल के पूर्ण कार्यकाल के लिए राज्य के मुख्यमंत्री

पीडीपी के शीर्ष पदस्थ सूत्र ने बताया कि दोनों दलों के बीच इस बात को लेकर सहमति बन गई है कि देश के संविधान के अनुच्छेद 370 के संबंध में दोनों पार्टियां राज्य के लोगों की भावनाओं का सम्मान करेंगी। दोनों दलों के बीच बनी सहमति के अनुसार मुफ्ती छह साल के पूर्ण कार्यकाल के लिए राज्य के मुख्यमंत्री होंगे।

राज्य में सरकार गठन को लेकर भाजपा के साथ बातचीत करने वाले पीडीपी के सूत्र ने बताया कि राज्य से सशस्त्र बल विशेष शक्तियां अधिनियम पूरी तरह हटाने की पार्टी की मांग की बजाय दोनों दलों के बीच इस पर सहमति बनी है कि इसके लिए एक समिति का गठन किया जाएगा, जो धीरे-धीरे और समय आने पर राज्य के विभिन्न हिस्सों से इस अधिनियम को हटाने की अनुशंसा करेगी।

वहीं, भाजपा के सूत्रों ने बताया, पीडीपी, भाजपा की इस मांग पर सहमत हो गई है कि साझा न्यूनतम कार्यक्रम में पश्चिमी पाकिस्तान के शरणार्थियों की समस्या का राजनीतिकरण न किया जाए, बल्कि इससे संबंधित समस्या का समाधान मानवीय आधार पर किया जाए।

इस बीच, सरकार गठन के लिए दोनों दलों के बीच बनी सहमति के बारे में पूछे जाने पर पीडीपी के मुख्य प्रवक्ता नईम अख्तर खान ने जम्मू में बताया, मैं आज मुफ्ती मोहम्मद सईद (पीडीपी प्रमुख) से मिलने वाला हूं। यदि ऐसा कुछ हुआ है तो हम इस बारे में बताएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें