फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुफ्ती मोहम्मद सईद का मोदी पर बड़ा हमला!

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीपी संरक्षक एवं पूर्व मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तथ्यों को विकृत कर पेश करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि जम्मू कश्मीर के संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जमीनी हकीकत बारे गलत सूचनाएं दी जा रही हैं और वह इसे चुनाव प्रचार में इस्तेमाल कर राज्य में चुनावी फायदे के लिए प्रधानमंत्री पद की गरिमा और प्रतिष्ठा को कम कर रहे हैं।
विज्ञापन


मुफ्ती ने कुपवाड़ा जिले की नूराबाद, कुपवाड़ा, लोलाब और लंगेट विधानसभा क्षेत्रों में जनसभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनाव में सियासी लाभ के लिए तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर गलत तरीके से लोगों के समक्ष रख रहे हैं।

उन्होंने कहा कि भारत जैसे बड़े देश में जम्मू कश्मीर जैसी संवेदनशील रियासत के बारे में प्रधानमंत्री को जमीनी हकीकत के बारे गलत जानकारी होना चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि मोदी विधानसभा की कुछ सीटें हासिल करने के लिए तथ्यों का बलिदान कर चरित्र हनन की संस्कृति को बढ़ावा दे रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन

नैतिकता पर प्रधानमंत्री प्रवचन न सुनाएं

मुफ्ती ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रियासत के दौरों से जम्मू कश्मीर के लोगों ने अलग अनुभव मिला है। उन्होंने कहा कि भाजपा के पूर्र्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के रियासत में शांति और खुशहाली लाने के सिद्धांतों खासतौर से पीडीपी की अगुवाई वाली सरकार को पूरे सहयोग से यहां रियासत में बेहतर माहौल बनाने में मदद मिली थी।

वहीं दुर्भाग्यपूर्ण है कि वाजपेयी के सिद्धांतों पर चलने की बातें करने वाले मोदी केवल वाजपेयी के सिद्धांतों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर की समस्या का हल करने के लिए बहुआयामी रवैया अपनाने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि पीडीपी ने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में रियासत में अच्छी सरकार मुहैया करवाई थी। इस अवसर पर पीडीपी सांसद मुज्जफर हुसेन बेग, पार्टी नेता अब्दुल रहमान वीरी, अब्दुल हक खान, फयाज अहमद मीर आदि भी मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें