फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी नतीजे तय करेंगे राज्य का भविष्य: मुफ्ती

Mon, 17 Nov 2014 01:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीपी संरक्षक मुफ्ती मोहम्मद सईद ने कहा कि विधानसभा चुनाव के नतीजे राज्य को नई दिशा देकर उसका राजनीतिक और आर्थिक भविष्य तय करेंगे।
विज्ञापन


राजनीतिक दलों के एजेंडों, काम और प्रदर्शन को देखकर अवाम सही न्याय करे। किश्तवाड़ में रविवार को चुनावी रैली में मुफ्ती ने पार्टी की उपलब्धियां गिनाईं।

उन्होंने कहा कि पीडीपी का उद्देश्य रियासत में नया सियासी इतिहास लिखकर जनता में विश्वास बढ़ाना है। पार्टी सभी वर्ग के लोगों को साथ लेकर काम करती रही है। पीडीपी ने वर्ष 2002 से 2005 के कार्यकाल में जम्मू-कश्मीर में अमन और विकास के क्षेत्र में नया चैप्टर लिखा।
विज्ञापन


उन्होंने चिनाब वैली रीजन के मतदाताओं से अगले छह साल के भविष्य को देखते हुए मतदान करने का आह्वान किया। पीडीपी प्रमुख प्रवक्ता नसीम अख्तर ने कहा कि पीडीपी ने बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, भेदभाव आदि के खिलाफ लड़ाई लड़ी है।
विज्ञापन


इस दौरान मुफ्ती ने विभिन्न वर्ग के प्रतिनिधियों से मुलाकात कर कई मुद्दों पर चर्चा की। इस मौके पर सईद असगर अली, फिरदोस टाक आदि मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें