फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संसद में जुगल किशोर ने राजोरी के पर्यटन विकास का मुद्दा उठाया, कहा-यहां महाभारत काल की हैं कई झीलें

Mon, 15 Jul 2019 09:57 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
सांसद जुगल किशोर - फोटो : फाइल, अमर उजाला
विज्ञापन
जम्मू-पुंछ संसदीय क्षेत्र से सांसद जुगल किशोर शर्मा ने सोमवार को संसद में राजोरी के पर्यटन विकास का मुद्दा उठाया। शर्मा ने कहा कि राजोरी में प्राकृतिक सौंदर्य भरपूर हैं और कई मनोरम झीलें हैं। महाभारत काल की कई झीलें यहां मौजूद हैं और उनका धार्मिक महत्व भी है, लेकिन पूर्ववर्ती सरकारों की अनदेखी की वजह से यहां पर पर्यटन का विकास नहीं हो पाया। 
विज्ञापन


उन्होंने जिले के सुंदरबनी में शंकर मार्ग सात झीलों की परियोजना और गंगा घाट परियोजना पर कार्य किए जाने पर जोर देते हुए कहा कि यहां पर राष्ट्रीय स्तर पर पर्यटन का विकास किया जाना चाहिए, ताकि देश के कोने-कोने से लोग आकर मनोरम स्थलों को देख पाएं। 

शर्मा ने कहा कि पर्यटन विकास से स्थानीय स्तर पर रोजगार की संभावनाएं भी बढ़ेंगी। केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने सांसद को आश्वासन दिया कि परियोजनाओं को विकसित करने पर गौर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को इन परियोजनाओं की डीपीआर बनाकर केंद्र सरकार के पास भेजनी चाहिए ताकि प्रोजेक्टों को मंजूरी प्रदान की जा सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें