जम्मू के डीएम ने प्रदेश की सीमा के अंदर रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक गैर जरूरी गतिविधियों और लोगों के बाहर निकले पर प्रतिबंध लगा दिया। साथ ही आदेश का उल्लंघन करने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही है।
जम्मू में कोविड- 19 के बढ़ते मामलों को लेकर डीएम ने ये फैसला लिया है। जम्मू के अंदर हाल ही में कोरोना मरीजों में इजाफा हुआ है। इसी के मद्देनजर अगले आदेश तक गैर जरूरी सेवाएं बंद रहेंगी।
गौरतलब है कि देश के अंदर कोरोना वायरस हर एक जिले में ज्यादा तेजी से फैल रहा है। जिलों के अंदर रोज बड़ी तादात में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिल रहे हैं। जिसको देखते हुए जिलाधिकारी सख्ती से नियमों का पालन करने पर जोर दे रहे हैं।