फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआईटी जम्मू कैंपस निर्माण की कवायद तेज

Thu, 25 Feb 2016 12:55 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
आईआईटी जम्मू कैंपस निर्माण को जल्द शुरू करवाने की कवायद तेज हो गई है। इसके लिए केंद्रीय मानव संसाधन मंत्रालय के साथ जल्द एमओयू हस्ताक्षरित होने जा रहा है।
विज्ञापन


राज्यपाल एनएन वोहरा के सलाहकार परवेज दीवान से मिलने पहुंचे आईआईटी जम्मू कैंपस आपरेशनलाइजेशन कमेटी सदस्यों ने इस आशय की जानकारी दी।

सलाहकार के साथ कमेटी सदस्यों ने कैंपस से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की। सलाहकार ने कमेटी सदस्यों को राज्य सरकार की ओर से भरसक सहयोग का भरोसा दिलाया।

सलाहकार ने कहा कैंपस निर्माण कार्य के लिए प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ाई जाए। इसमें यदि जमीनी स्तर पर किसी प्रकार की अड़चनें आती हैं तो उन्हें प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाएगा।
विज्ञापन


इस अवसर पर बताया गया कि टीम लगातार संबंधित विभागों और प्रशासन के साथ बैठकें आयोजित कर रही है, ताकि संस्थान को मूर्त रूप देने की दिशा में जल्द काम हो सके।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें