फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलजी सिन्हा का बड़ा बयान: अब हथियार नहीं, कोड और डेटा से चल रहा आतंक; AI और टेक्नोलॉजी से लड़ना होगा नया युद्ध

Sun, 10 May 2026 05:40 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि आज के समय में आतंकवादी हथियारों के बजाय डेटा, कोड और एन्क्रिप्टेड नेटवर्क का इस्तेमाल कर रहे हैं।
विज्ञापन
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा - फोटो : samvad
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा है कि आज के दौर में सबसे खतरनाक आतंकवादी वे हैं जो हथियारों के बजाय डेटा, कोड और एन्क्रिप्टेड नेटवर्क का इस्तेमाल कर सीमाओं के पार गतिविधियां संचालित करते हैं।

विज्ञापन


श्रीनगर में आयोजित एक कार्यक्रम में नए भर्ती हुए पुलिस कर्मियों को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए उन्होंने कहा कि यह नई चुनौतियां अब भविष्य नहीं बल्कि वर्तमान की सच्चाई हैं जिनसे निपटने के लिए पुलिस बल को तकनीकी रूप से और अधिक सक्षम बनाना जरूरी है।

एलजी ने करीब 4,000 नए पुलिसकर्मियों को बधाई देते हुए उनसे ईमानदारी, निष्पक्षता और देश सेवा की भावना के साथ काम करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर पुलिस का इतिहास बलिदान और साहस से भरा हुआ है और यह बल कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा आतंकवाद विरोधी अभियानों में अहम भूमिका निभा रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा कि आधुनिक सुरक्षा चुनौतियों में साइबर अपराध, नशा-आतंकवाद, डिजिटल धोखाधड़ी और ऑनलाइन दुष्प्रचार शामिल हैं, जिनसे निपटने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मजबूत डिजिटल ढांचे को अपनाना जरूरी है। आतंकवाद के सभी रूपों को खत्म करना और जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करना सर्वोच्च प्राथमिकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें