फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोकरनाग में मिला शेल, सुरक्षाबलों ने नष्ट किया

विज्ञापन
विज्ञापन
अनंतनाग। दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के कोकरनाग के हिलर गांव में शुक्रवार को सुरक्षा बलों की सतर्कता से एक बड़ा हादसा टल गया। कुछ स्थानीय लोगों ने एक खेत में पड़े रॉकेट से चलने वाला ग्रेनेड (आरपीजी) को देखे जाने के बाद सुरक्षा बलों को इसकी सूचना दी। इसके बाद बम निरोधक दस्ते ने इलाके को खाली करा कर उसे निष्क्रिय कर दिया। इससे पहले बुधवार को भी इस इलाके में एक मकान से 24 किलो अवैध विस्फोटक मिला था, और चार लोगों को गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन

बताया जाता है कि कोकरनाग में सीआरपीएफ और पुलिस की संयुक्त टीम पेट्रोलिंग कर रही थी, इसी दौरान उसे ग्रामीणों की ओर से सूचना मिलने पर टीम मौके पर पहुंची और उसने इलाके को खाली कराने के साथ ही बम निरोधक दस्ते को बुला लिया। बम निरोधक दस्ते ने उसे मौके पर नष्ट कर दिया। बताया जा रहा है कि जिस सड़क के पास यह रॉकेट रखा गया था, वह दो जिलों को जोड़ती है। सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि बीते दिनों में बड़े आतंकवादियों के मारे जाने से सीमा पार बैठे उनके आकाओं में बेचैनी है। इस इलाके में विस्फोटक मिलते रहते हैं परंतु आरपीजी शेल मिलना एक बड़ी कामयाबी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें