फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैट हमले में शहीद हुए सेना के जवानों को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

Fri, 23 Jun 2017 11:58 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/पुंछ
विज्ञापन
हेलीकॉप्टर से भेजे गए पार्थिव शरीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बैट हमले में शहीद भारतीय सेना के दोनों जवानों के शव को शुक्रवार को पूरे सैनिक सम्मान के साथ वायुसेना के हेलीकाप्टर से उनके गृह जनपद महाराष्ट्र भेजा गया। इस दौरान सेना के जवानों के साथ हवाई अड्डे पर मौजूद लोगों ने भारत माता की जय, शहीद जवान अमर रहे और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारों के साथ शहीद जवानों को नम आंखों से विदाई दी। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि वीरवार दोपहर पाक सेना ने पुंछ जिले के करमाड़ा क्षेत्र में भारतीय सेना के 15 मराठालाई रेजिमेंट की अग्रिम चौकियों गुरंग और शमीला के बीच गश्त लगा रहे जवानों पर बैट हमला किया गया था। इसमें नायक जादव संदीप माने निवासी औरंगाबाद महाराष्ट्र और सिपाही माने सावन बालकू निवासी कोल्हापुर महाराष्ट्र शहीद हो गए थे।

जिनके शवों को वीरवार देर शाम को पुंछ में रखा गया था। शुक्रवार सुबह 10 बजे पुंछ नगर स्थित सेना के 425 फील्ड एंबुलेंस अस्पताल में सेना की तरफ  से शहीद जवानों को अंतिम विदाई दी गई। इसमें सेना की 25 इन्फेंट्री डिवीजन के जीओसी सहित बड़ी संख्या में सैन्य अधिकारियों ने जवानों के पुष्पचक्र सैनिक सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी। जहां से उनके शवों को पुंछ हवाई अड्डे लाया गया और वहां से हेलीकाप्टर से महाराष्ट्र के पूना स्थित सेना मुख्यालय भेज दिया गया। जहां से शनिवार उन्हें उनके घरों में भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें