फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन में छह अफसरों की चार करोड़ से अधिक की संपत्ति जब्त, कई एसीबी के निशाने पर

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। प्रदेश के भ्रष्ट अफसरों के खिलाफ जांच के साथ-साथ उनकी बेनामी और आय से अधिक संपत्ति को अटैच किया जा रहा है। पिछले तीन दिनों में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने प्रदेश के छह अफसरों की संपत्ति को जब्त किया है। सूत्रों की मानें तो जेके बैंक के पूर्व चेयरमैन समेत कई बड़े अधिकारी एसीबी के निशाने पर हैं। इनकी भी संपत्तियां आने वाले दिनों में अटैच करने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन

जेके बैंक के पूर्व चेयरमैन परवेज अहमद, मुश्ताक अहमद, सिकॉप के पूर्व एमडी बीएस दुआ, सीएपीडी, पीडब्ल्यूडी, पीएचई के बड़े अधिकारियों के खिलाफ एसीबी भ्रष्टाचार से संबंधित मामले की जांच कर रही है। इनकी करोड़ों रुपये की संपत्ति जब्त करने की तैयारी है। तीन दिनों में एसीबी ने छह करोड़ से ज्यादा की संपत्ति जब्त की है।
केस 1
15 अक्तूबर को एसीबी ने जम्मू नगर निगम के पूर्व आयुक्त कुलदीप खजूरिया के 1.5 करोड़ के तीन फ्लैट अटैच कर दिए। श्रीनगर वन निगम के पूर्व ब्लॉक प्रबंधक की 87 लाख रुपये की 9 कनाल जमीन अटैच कर दी गई।
विज्ञापन

केस 2
उधमपुर एफसीआई गोदाम के पूर्व सुपरवाइजर राकेश परगवाल की 1.2 करोड़ रुपये की हवेली अटैच कर दी गई। राकेश पर 260 करोड़ रुपये के राशन घोटाले का केस दर्ज है। सिकॉप के पूर्व एमडी रतन टिकू की 47 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की गई।
केस 3
16 अक्तूबर को एसीबी के चीफ प्लानिंग अफसर की 41 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की गई। श्रीनगर हाउसिंग बोर्ड के जेई तारिक अहमद की 3 करोड़ रुपये की संपत्ति को जब्त किया गया है।
जिन मामलों की जांच पूरी हुई और उसमें लगा कि इनकी संपत्ति जब्त होनी चाहिए। उनकी संपत्ति को जब्त कर लिया गया है। आगे भी जिन मामलों की जांच होगी, जरूरत पड़ने पर संपत्ति जब्त होगी।
-आनंद जैन, निदेशक, एसीबी, जेएंडके
कई अधिकारी निशाने पर
वर्ष 2019 और 2020 में एसीबी ने प्रदेश के 110 से ज्यादा अफसरों पर भ्रष्टाचार के केस दज किए हैं। 2019 में 71 एफआईआर और 2020 में 40 से अधिक लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई। इनमें जेके बैंक के पूर्व चेयरमैन, सिकॉप के पूर्व निदेशक, कोआपरेटिव बैंक आदि के अफसरों पर कार्रवाई की गई है। इनकी संपत्तियों को भी एसीबी जब्त करने की तैयारी में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें