सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाने के लिए सर्वशिक्षा अभियान के तहत अब शिक्षा विभाग विद्यार्थियों को दो यूनिफार्म सिलवा कर दे रहा है। अभी तक जम्मू जिले में शिक्षा विभाग ने 57400 विद्यार्थियों को दो-दो यूनिफार्म वितरित कर दी हैं।
शिक्षा विभाग की तरफ से यूनिफार्म की राशि स्कूल के हेडमास्टर को दी जा रही है। दो यूनिफार्म के लिए प्रत्येक विद्यार्थी के हिसाब से 400 रुपये शिक्षकों को दिया जा रहा है। शिक्षक यूनिफार्म खरीदकर और सिलवा कर विद्यार्थियों को देने का कार्य कर रहे हैं।
अभी तक शिक्षा विभाग ने जम्मू जिले के 57400 विद्यार्थियों को यूनिफार्म सिलवाकर दे दी है। इसकी कीमत दो करोड़ 29 लाख 82 हजार के करीब है। शिक्षकों का कहना है कि कम राशि में दो यूनिफार्म सिलवाकर विद्यार्थियों को देने में काफी परेशानी सामने आ रही है, लेकिन फिर भी किसी तरह से यह करके विद्यार्थियों को यूनिफार्म उपलब्ध करवा रहे हैं।