जम्मू संभाग के उधमपुर जिले में आज तड़के हुए एक भीषण सड़क हादसे में लगभग 20 लोगों की मौत हो गई है। इस हादसे में 30 के आसपास लोगों के घायल होने की खबर है।
उधमपुर से जम्मू आ रही बस उधमपुर से 50 किमी दूर चिनैनी के पास एक 200 फीट गहरी खाई में जा गिरी। जिसमें लगभग दो दर्जन से अधिक लोगों की मौत हो गई है।
अभी तक पुलिस की और से 10 लोगों की मौत की पुष्टि की गई है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक मरने वालों की संख्या 20 तक जा सकती है।
बस सुबह के समय जम्मू की ओर रही थी तभी अचानक बस का नियंत्रण खो गया और बस 200 फीट गहरी खाई में जा गिरी। अधिकारियों ने बताया कि लट्टी इलाके से उधमपुर की ओर जा रही यात्री बस सड़क से फिसल गयी और जिले के मरोटी इलाके में एक खाई में गिर गई।
उधमपुर के उपायुक्त यश मुदगल ने बताया कि 15 लोगों की मौत हो गई है और 20 लोग घायल हो गये हैं। घायलों में छह की हालत गंभीर है। हताहतों की संख्या बढ़ने की संभावना है। उन्होंने बताया कि अभी तक 15 शवों को बरामद कर लिया गया है।
मुदगल ने बताया कि घायलों का इलाज किया जा रहा है और गंभीर रूप से घायल लोगों को उधमपुर के मंटलेईग इलाके से जम्मू के गर्वमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल (जीएमसी) ले जाने के लिए हेलीकॉप्टरों की मांग की गई है।
इस हादसे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है।