फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैष्णो देवी: मोरारी बापू ने सेना के जवानों को अर्पित किया कथा का फल

Sun, 09 Oct 2016 08:51 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/कटड़ा
विज्ञापन
कटड़ा में आयोजित कथा में प्रवाचन देते संत शिरोमणि मोरारी बापू - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
धर्मनगरी में आयोजित हुई राम कथा के आखिरी दिन समापन पर संत शिरोमणि मोरारी बापू ने मां वैष्णो देवी के चरणों में नमन करते हुए कहा कि वह इस कथा का फल सेना के उन जवानों को अर्पित करते हैं, जिन्होंने उड़ी में अपने प्राणों की आहुति दे दी। जो जवान हमारे देश की सरहदों पर कर्मठता से डटे हैं, उनको भी इस कथा का फल प्राप्त हो तथा राष्ट्र का कल्याण हो।
विज्ञापन


राम कथा पर बात करते हुए मोरारी बापू ने कहा कि रावण वध के साथ ही बुराई पर अच्छाई की जीत हुई। इसी प्रकार हर मानव को चाहिए कि वह अपनी त्रुटियों को दूर सार्थक राह को अपनाएं।

तुलसी दास जी द्वारा रचित रामायण हमारे जीवन को दिशा प्रधान करती है तथा राम कथा को बार-बार सुनने से इंसान का जीवन सफल होता है।
विज्ञापन

अगले साल कश्मीर में करेंगे कथा

कथा में मौजूद भक्त - फोटो : Amar Ujala
उन्होंनेे कहा कि भगवान राम ने सदा मर्यादा का पालन किया। राक्षसों का संहार कर धरती पर सत्य एवं धर्म की स्थापना की। जो मानव भी धर्म की राह पर चलता है, उसका हमेशा कल्याण होता है।

राम कथा के आखिर में मोरारी बापू ने कहा कि अमरनाथ बाबा का बुलावा आया है। अगले वर्ष कश्मीर में आयोजन अवश्य किया जाएगा। जो लोग दिशाहीन हो चुके हैं तथा दिलों में दुरियां पैदा हुई हैं, उन्हें इस कथा के माध्यम से दूर करने का प्रयास किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें