फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में तेजी से सक्रिय होगा मानसून

Wed, 22 Jun 2016 10:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
बार‌िश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रियासत में आगामी दिनों में तेजी से मानसून सक्रिय होगा। मौसम विभाग की मानें तो आगामी 28 जून तक जम्मू और कश्मीर में निरंतर हलकी और तेज बारिश होगी। मौसम का बिगड़ा मिजाज जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग के लिए चुनौती रहेगा।
विज्ञापन


आगामी दो जुलाई से शुरू हो रही अमरनाथ यात्रा में भोले के भक्तों को सुहाना मौसम मिलेगा। इस बीच बुधवार को लगातार दूसरे दिन सुबह कई घंटे जम्मू में मानसून का पानी बरसा। जिला उधमपुर की बसंतगढ़ तहसील के पंचोट गांव में बिजली गिरने से पांच मकान क्षतिग्रस्त हो गए और तीन जानवर मारे गए।

कटड़ा में दूसरे दिन भी बुधवार सुबह ढाई घंटे बारिश से चॉपर सेवा प्रभावित रही। बारिश से जम्मू के रणवीर हायर सेकेंडरी स्कूल की दीवार गिर गई। राज्य के अधिकतर हिस्सों में 7 से 11 डिग्री तक दिन का पारा सामान्य से नीचे चला गया है। इसके विपरीत घाटी में धूप खिली रही। 
विज्ञापन


अगले चौबीस घंटों में जम्मू में कई स्थानों पर बारिश हो सकती है। यह क्रम अगले कई दिन तक रहेगा। हालांकि बुधवार को सुबह बारिश के बाद दोपहर को मौसम साफ हो गया। जम्मू में चौबीस घंटों में 21.4 मिलीमीटर बारिश के साथ दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 33.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पर्यटक स्थल पत्नीटाप व नत्थाटाप में बारिश से पारा गिर गया है। कठुआ में भी बुधवार सुबह दस बजे से दोपहर तक हुई झमाझम बारिश ने कुछ ही घंटे में 32 मिलीमीटर पानी बरसा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें