फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन कश्मीर को साधने आज जम्मू पहुंचेंगे संघ प्रमुख मोहन भागवत

Sun, 13 Nov 2016 12:54 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
MOHAN BHAGWAT - फोटो : File Photo
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के सर संघचालक मोहन भागवत के रविवार से जम्मू के दो दिवसीय दौरे की तैयारियां शनिवार को जोरशोर से जारी रहीं। परेड ग्राउंड में दोपहर तीन बजे भागवत के स्वयं सेवकों को संबोधित करने को देखते हुए मैदान व इसके आसपास सुरक्षा घेरा मजबूत कर लिया गया है। 
विज्ञापन



अपने दो दिवसीय दौरे के पहले दिन पुराने शहर के परेड मैदान में संभाग भर से आए स्वयं सेवकों को सर संघ चालक संबोधित करेंगे। आरएसएस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एकत्रितकरण कार्यक्रम में 10 हजार के करीब स्वयं सेवक पूर्ण गणवेश में उपस्थित रहेंगे।सोमवार 14 नवंबर को ईडन गार्डन में महिला सम्मेलन को भी भागवत संबोधित करेंगे।

इन दो प्रमुख कार्यक्रमों के अलावा संघ संगठनों की बैठकों का दौर भी चलेगा। भागवत के दौरे को देखते हुए संघ की हर शाखा में कार्यक्रम को लेकर पूर्व अभ्यास जारी है।संभाग के डोडा, किश्तवाड़, रामबन, रियासी, राजोरी, पुंछ, कठुआ, सांबा एवं जम्मू जिले से बड़ी तादाद में स्वयं सेवकों के आने-जाने व खाने-पीने की खास व्यवस्था की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें