सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आदेश जारी करने के तुरंत बाद मोहम्मद एजाज (आईएएस) ने बुधवार को उपायुक्त बारामुला के रूप में पदभार ग्रहण किया। इस दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा नए डीसी(उपायुक्त) का स्वागत किया गया।
विज्ञापन
डीसी मोहम्मद एजाज ने जिला प्रशासन के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बातचीत की। उन्होंने जिले के विकास के लिए निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए एक समन्वित दृष्टिकोण अपनाने के लिए उन्हें प्रोत्साहित किया। साथ ही जिले के समग्र विकास के लिए पूर्ण सहयोग का आश्वासन भी दिया। डीसी मोहम्मद एजाज ने जन समस्याओं के समाधान हेतु अधिकारियों को निर्देश भी दिए।