फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश में शोहरत: मोदी ने जम्मू-कश्मीर की पश्मीना स्टॉल स्वीडन की प्रधानमंत्री को किया भेंट, जमकर हो रही तारीफ

Thu, 05 May 2022 02:25 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने ट्वीट कर प्रधानमंत्री की ओर से पश्मीना स्टॉल भेंट करने की जानकारी दी। उनका कहना है कि यह जम्मू-कश्मीर का सम्मान है जो यहां की कला को विदेश में प्रधानमंत्री ने शोहरत दिलाई। 
विज्ञापन
पीएम मोदी और स्वीडन की प्रधानमंत्री मैगडेलीना एंडरसन - फोटो : pmo india
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर की पश्मीना और पपीयर माची को विदेश में भी शोहरत दिलाई। उन्होंने अपने दौरे के दौरान स्वीडन की प्रधानमंत्री मैगडेलीना एंडरसन को पश्मीना स्टॉल भेंट किया। यह पपीयर माची बॉक्स में था जो कश्मीर की प्रसिद्ध कला है। इसके साथ ही उन्होंने बनारसी मीनाकारी से बना पक्षी भी भेंट किया। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने ट्वीट कर प्रधानमंत्री की ओर से पश्मीना स्टॉल भेंट करने की जानकारी दी। उनका कहना है कि यह जम्मू-कश्मीर का सम्मान है जो यहां की कला को विदेश में प्रधानमंत्री ने शोहरत दिलाई। 

डेनमार्क की युवरी मैरी को चांदी का पक्षी भेंट किया 

मोदी ने डेनमार्क की युवरी मैरी को बनारसी मीनाकारी से तैयार किया गया चांदी का पक्षी भेंट किया। वाराणसी में चांदी पर मीनाकारी की विरासत 500 साल पुरानी है। उन्होंने डेनमार्क की महारानी मार्गरेट द्वितीय को गुजरात के कच्छ की रोमन पेंटिंग उपहार में दी।

विज्ञापन


फिनलैंड की पीएम सना मारेन को उन्होंने राजस्थान का एक शिल्प भेंट किया। राजस्थान की कोफ्तागिरी कला से सज्जित ढाल और कच्थ की कढ़ाई से सजी दीवार पर लटकाई जाने वाली कलाकृति क्रमश: नार्वे और डेनमार्क के  प्रधानमंत्रियों को भेंट की। 

मोदी का उपहार भारत की समृद्ध, विविध परंपराओं को दर्शाता है

भारत की समृद्ध और विविध विरासत को दर्शाने वाली और इसके विभिन्न क्षेत्रों की विशिष्ट परंपराओं को प्रदर्शित करने वाली वस्तुओं को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने तीन दिवसीय दौरे के दौरान विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों को उपहार के रूप में चुना था। गणमान्य व्यक्ति को प्रधानमंत्री मोदी की ओर से दिया गया उपहार भारत की समृद्ध एवं विविध परंपराओं को दर्शाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें