फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू की जनता के संयम की परीक्षा न लें मोदी

Thu, 18 Jun 2015 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
एम्स कोआर्डिनेशन कमेटी की जम्मू में एम्स के लिए 72 घंटे के जम्मू बंद के आह्वान को पूर्ण समर्थन करते हुए कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाया है कि वह जम्मू की जनता के संयम की परीक्षा ले रहे हैं। कांग्रेस का कहना है कि एम्स के लिए जम्मू की जनता निर्णायक संघर्ष के लिए तैयार हो चुकी है और भाजपा की सरकार को एम्स देने के  लिए बाध्य होना ही पड़ेगा।
विज्ञापन


पार्टी मुख्यालय में बुधवार को पत्रकार वार्ता में वरिष्ठ उपप्रधान शाम लाल शर्मा और मुख्य प्रवक्ता रविंद्र शर्मा ने कहा कि पीडीपी-भाजपा गठबंधन सरकार रियासत में गुड गवर्नेंस का वादा करके आई, लेकिन सत्ता में आने के बाद वादा कहां गया।

इसका जवाब कोई नहीं दे पा रहा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जम्मू संभाग से पिछले 65 साल का भेदभाव खत्म करने के नाम पर 25 से ज्यादा सीटें हासिल की।

अब भाजपा की सरकार है। जम्मू से भेदभाव खत्म होना तो दूर, सारी सीमाएं लांघ चुका है। उन्होंने एम्स कोआर्डिनेशन कमेटी की ओर से एम्स के लिए चलाए जा रहे आंदोलन की सराहना करते हुए कहा कि कांग्रेस आंदोलन को पूर्ण समर्थन देने का ऐलान कर चुकी है और कमेटी की रणनीति के तहत कांग्रेस अपनी भूमिका निभाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने भाजपा नेताओं पर आरोप लगाया कि वह लोगों का ध्यान भटकाने के लिए कह रहे हैं कि 2003 में तत्काल केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री सुषमा स्वराज ने जम्मू के लिए एम्स मंजूर किया था। उन्होंने कहा कि काला धन वापस लेने की तरह यह केवल भाजपा का जुमला है।

उन्होंने भाजपा को खुली चुनौती दी कि वह अगर इस बाबत कोई दस्तावेज पेश करें तो वह सियासत छोड़ने को तैयार हैं। उन्होंने बाढ़ राहत पर भी लोगों से धोखे का आरोप लगाया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री एवं प्रदेश उपप्रधान रमण भल्ला, उपप्रधान मूला राम, महासचिव विक्रम मल्होत्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें