लद्दाख के सांसद जम्यांग सेरिंग नामग्याल ने शुक्रवार को कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में लेह और कारगिल के लोगों की जन आकांक्षाओं को पूरा किया गया है। लेह में हुई भाजपा की बैठक में नामग्याल ने कहा कि अनुच्छेद 370 और 35ए के हटने से जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के लोगों को सुनिश्चित लाभ होने वाला है, जहां तक लद्दाख के लोगों की बात है तो अनुच्छेद 370 हटने और केंद्र शासित प्रदेश का दर्जा मिलने से लोग खुश हैं।
विज्ञापन
भाजपा और केंद्र सरकार ने लद्दाख के लोगों से किया वादा पूरा किया है। बैठक में खास तौर से पहुंचे भाजपा के महासचिव युद्धवीर सेठी ने 29 सितंबर को लेह में पूर्व सेनाध्यक्ष एवं भाजपा नेता और सांसद वीके सिंह की रैली की तैयारियों की समीक्षा की।