फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लद्दाखः मोदी सरकार ने लद्दाख में जन आकांक्षाएं पूरी की- सांसद जम्यांग सेरिंग नामग्याल

Sat, 28 Sep 2019 05:27 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू/लेह
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा सांसद जामयांग सेरिंग नामग्याल - फोटो : अमर उजाला, फाइल
विज्ञापन

लद्दाख के सांसद जम्यांग सेरिंग नामग्याल ने शुक्रवार को कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में लेह और कारगिल के लोगों की जन आकांक्षाओं को पूरा किया गया है। लेह में हुई भाजपा की बैठक में नामग्याल ने कहा कि अनुच्छेद 370 और 35ए के हटने से जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के लोगों को सुनिश्चित लाभ होने वाला है, जहां तक लद्दाख के लोगों की बात है तो अनुच्छेद 370 हटने और केंद्र शासित प्रदेश का दर्जा मिलने से लोग खुश हैं।

विज्ञापन


भाजपा और केंद्र सरकार ने लद्दाख के लोगों से किया वादा पूरा किया है। बैठक में खास तौर से पहुंचे भाजपा के महासचिव युद्धवीर सेठी ने 29 सितंबर को लेह में पूर्व सेनाध्यक्ष एवं भाजपा नेता और सांसद वीके सिंह की रैली की तैयारियों की समीक्षा की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें