फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू और सांबा में बनाए जाएंगे मॉडल स्टेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
नये बस अड्डे में रविवार को भाजपा की ओर से विकास सुशासन संकल्प रैली का आयोजन किया गया। इसमें पूर्व उपमुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सत शर्मा, सांसद जुगल किशोर शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन


भाजपा कार्यकर्ताओं ने चीची माता मंदिर से बाइक रैली निकाली। इसके बाद वह नेताओं के साथ बस अड्डा पहुंचे। यहां जनसभा में भाजपा नेताओं ने अपने दस माह के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाईं।

पूर्व उपमुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह ने कहा कि पीडीपी-भाजपा गठबंधन सरकार के दौरान बिजली के बकाया बिल पर लगने वाले ब्याज में छूट देकर लोगों को राहत दी। फूड सिक्योरिटी बिल से 74 लाख लोगों को इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

Trending Videos
विज्ञापन

केंद्र की ओर से मॉडल स्टेशन के ‌ल‌िए उपलब्ध करवाया जा रहा फंड

सांसद जुगल किशोर शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से राज्य के लिए फंड उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। जम्मू व सांबा में माडल रेलवे स्टेशन बनाए जाएंगे। रेलवे क्रासिंग पर पुल बनाए जाएंगे।

अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास रहने वाले लोगों को नियंत्रण रेखा के समीप के निवासियों की तरह सुविधाएं दिलवाने का प्रयास हो रहा है। रिफ्यूजियों के लिए दो हजार करोड़ रुपये के फंड केंद्र सरकार ने दिए हैं। शीघ्र राशि वितरित की जाएगी।

उन्होंने कहा कि पाक गोलीबारी से मरने वालों के परिवार को एक लाख की जगह पांच लाख रुपये दिए जाने और एसआरओ के तहत रोजगार देने की योजना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें