श्रीनगर के कई इलाकों में मंगलवार शाम से मोबाइल इंटरनेट और कालिंग सुविधा ठप हो जाने से लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। सूत्रों के अनुसार हैदरपोरा स्थित सैयद अली शाह गिलानी के घर और नगीन स्थित मीरवाइज मोलवी उमर फारूक के घर के करीब 3 किलोमीटर के दायरे में यह सुविधाएं बंद कर दी गई। संचार सेवाएं बंद होने से लोगों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ीं।
एक निजाी टेलीकॉम कंपनी के अधिकारी ने बताया कि उन्हें सुरक्षा एजेंसियों ने निर्देश दिये कि गिलानी और मीरवाइज के घर के आसपास के इलाकों में यह सुविधाएं बंद की जाएं। पुलिस के अनुसार गिलानी और मीरवाइज को कश्मीर सोलिडेरिटी डे’ के अवसर पर संयुक्त राष्ट्र (यूके) में आयोजित प्रदर्शन में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये लोगों को संबोधित करना था। इसलिए ऐसे कदम उठाए गए हैं। हालांकि इसे लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया।