फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: अनंतनाग में प्रदर्शनकारियों ने पुलिस वाहन को नदी में फेंका, एक की मौत

Sun, 10 Jul 2016 02:35 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
kashmir protest - फोटो : PTI
विज्ञापन
कश्मीर घाटी में दो दिन से जारी हिंसा शांत होने का नाम नहीं ले रही। रविवार को दक्षिणी कश्मीर में उग्र प्रदर्शकारियों ने पुलिस वाहन को झेलम नदी में फेंक दिया।
विज्ञापन


इससे एक पुलिस कर्मी की मौत हो गई। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक हिजबुल कमांडर बुरहान वानी की मौत के बाद गुस्साए लोग प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान वहां से गुजर रहे पुलिस वाहन को उन्होंने झेलम में फेंक दिया।

वाहन में दो पुलिस कर्मी सवार थे। जिसमें से एक पुलिस कर्मी की मौत हो गई है तो वहीं दूसरे की तलाश जारी है। हालांक‌ि इस घटना की अभी आ‌धिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

  वहीं अनंतनाग समेत कश्मीर घाटी के अन्य ज‌िलों में अभी भी उग्र प्रदर्शन की खबरें आ रही हैं। सभी इलाकों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। Mob pushes police vehicle into River Jhelum in J&K's Anantnag district, 1 policeman dead. — ANI (@ANI_news) July 10, 2016
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें