फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DSP की मौत पर बोलीं महबूबा- ये शर्मनाक वाकया, ऐसा चलता रहा तो पुराना वक्त न लौट आए

Sat, 24 Jun 2017 08:58 AM IST
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
कश्मीर में हिंसक प्रदर्शन - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
श्रीनगर के नौहट्टा में उन्मादी भीड़ ने पीट पीटकर डीएसपी की हत्या कर दी। मामले में जम्मू-कश्मीर की सीएम महबूबा मुफ्ती ने कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की है। उन्होंने कहा कि महबूबा ने कहा कि अगर लोग पुलिस के साथ ऐसा बर्ताव करेंगे तो फिर पुलिस जब जवाबी कार्रवाई करेगी तो शायद पुराना वक्त न आ जाए कि रोड पर जिप्सी देखकर लोगों को भागना पड़े। उन्होंने आगे तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इसे बड़ा शर्मनाक वाकया कोई नहीं हो सकता है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें ः श्रीनगर में मस्जिद के बाहर भीड़ का आतंक, ड्यूटी पर तैनात DSP की पीट-पीट कर की हत्या

घटना के मामले में जम्मू-कश्मीर के डीजीपी ने कहा कि लोगों को समझना चाहिए कि अच्छा क्या है और बुरा क्या है, जो उनकी हिफाजत के लिए वहां ड्यूटी कर रहा था उसे ही मार दिया। उन्होंने बताया कि मामले मे दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। और एक तीसरे की भी पहचान की गई है। उनको कानून का सामना करना होगा। 

डीएसपी की हत्या के बाद तनाव

कश्मीर में तनावपूर्ण हालात - फोटो : file photo
सूत्रों के मुताबिक श्रीनगर के डाउन टाउन में नौहट्टा स्थित जामिया मस्जिद के पास ये वारदात 22-23 जून की रात को हुई है। इस दौरान भीड़ द्वारा मृत डीएसपी की पिस्टल छिने जाने की बात सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार श्रीनगर में सुरक्षा में तैनात डीएसपी को भीड़ द्वारा दबोच लिया गया जिसके बाद डीएसपी द्वारा आत्मरक्षा में अपनी सर्विस पिस्टल से गोली चलाई गई जिसमें हमला करने वाले 3 प्रदर्शनकारी घायल हुए। इसके बाद वहां मौजूद भीड़ ने डीएसपी पर हमला करते हुए पहले उनकी पिस्टल छीन ली और इसके बाद उन्हें पीट पीटकर मार डाला। मृत डीएसपी की पहचान मौहम्मद अय्यूब पंडित के तौर पर हुई है। 

डीएसपी की हत्या के बाद काफी देर तक नौहट्टा में उनका शव पड़ा रहा है जिसके बाद मौके पर पहुंचे केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और जम्मू कश्मीर पुलिस के जवानों द्वारा हवाई फायरिंग करके भीड़ को किसी तरह हटाया गया। जिसके बाद डीएसपी के शव को लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की गई। 

डीएसपी की मौत के बाद से ही कश्मीर में तनावपूर्ण हालात बने हुए हैं। शुक्रवार को हिंसक प्रदर्शनों की आशंका में श्रीनगर के कई इलाकों में सुरक्षाबलों की अतिरिक्त तैनाती की गई है। इसके साथ ही 7 थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू जैसी पाबंदियां लगाई गई हैं।
विज्ञापन

महबूबा ने दी श्रद्धांजलि

महबूबा ने दी श्रद्धांजलि - फोटो : ANI
नौहट्टा में उन्मादी भीड़ के द्वारा किए हमले में मृत डीएसपी के शहीद होने के बाद जम्मू कश्मीर की सीएम महबूबा मुफ्ती द्वारा शुक्रवार को उन्हें श्रद्धांजलि दी गई है। महबूबा द्वारा श्रीनगर में मृत जवान को पुलिस विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारियों और जवानों के साथ श्रद्धांजलि दी गई है। इसके बाद मीडिया से बातचीत में महबूबा ने इस घटना पर दुःख जताया। 
  #WATCH: J&K CM Mehbooba Mufti speaks on death of Deputy SP Mohammed Ayub Pandith, says "police exercising max restraint,ppl must understand" pic.twitter.com/M9uOvkaLH5 — ANI (@ANI_news) June 23, 2017
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें