फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर में रोष मार्च निकालते विधायक रशीद गिरफ्तार

Wed, 29 Mar 2017 07:47 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
Engineer Rashid - फोटो : File Photo
विज्ञापन
बडगाम हिंसा में मौतों के खिलाफ रोष मार्च निकालते विधायक इंजीनियर रशीद को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। समर्थकों के साथ रशीद मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के आवास का घेराव करने निकले थे। इसी दौरान पुलिस दल ने लंगेट विधायक रशीद को गिरफ्तार कर राजबाग पुलिस थाने में बंद कर दिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बुधवार को इंजीनियर रशीद अपने समर्थकों के साथ जवाहर नगर स्थित अपने आवास के बाहर पहुंचे।

मौतों का विरोध दर्ज कराते हुए रशीद ने कहा, वे सीएम आवास का घेराव कर अपना विरोध दर्ज करवाएंगे। रोष मार्च अभी गुपकार रोड की ओर निकला ही था कि पुलिस दल मौके पर पहुंच गया और विधायक समेत सभी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें