फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'जवानों के बलिदानों की वजह से कश्मीर में लोकतंत्र जिंदा'

Wed, 22 Jun 2016 08:26 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
सदन में बोलते व‌िधायक रव‌िंद्र रैणा - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में बुधवार को गृह मंत्रालय पर चर्चा के दौरान भाजपा विधायक रविंद्र रैणा ने पाकिस्तान पर जमकर निशाना साधा।
विज्ञापन


सदन में चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवानों के बलिदान की वजह से ही आज रियासत में लोकतंत्र जिंदा है। मौजूदा समय में राज्य में जो शांति का माहौल है वो सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस की ही बदौलत है।
विज्ञापन


सदन में अलगाववादियों पर निशाना साधते हुए विधायक रैणा ने कहा कि कश्मीर के सभी अलगाववादी नेता पाकिस्तान के इशारे पर काम कर रहे हैं।

पाकिस्तान के कब्जे वाले गिलगिट और बालटिस्तान पर उन्होंने बोला कि दोनों भारत का हिस्सा हैं और पाकिस्तान ने इस पर कब्जा किया हुआ है, जिसे जल्द से जल्द पाकिस्तान के कब्जे से मुक्त कराना होगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें