करीब एक हफ्ते की ब्रेक के बाद राजोरी के जंगलों में आग लगने की घटनाओं का सिलसिला बुद्धवार से फिर से शुरू हो गया। दोपहरबाद करीब एक बजे शहर के शावा क्षेत्र के जंगलों ने आग पकड़ ली। जानकारी के अनुसार शावा क्षेत्र में पहले धीरे धीरे और फिर आग ने भयानक रूप धारन करते हुए काफी मात्रा में जंगली भूमी को अपनी चपेट में ले लिया।
जब तक आग गलने की खबर वन विभाग को लगती, तब तक आग काफी दूर दूर तक फेल चुकी थी। आग लगने से लाखों रुपेय की वन संपत्ती जल कर राख हो रही थी। वहीं विभाग ने आग पर काबू पाने का काम शुरू तो किया है, लेकिन जंगल सड़क से बहुत दूर होने के कारण आग पर काबू पाने में दिक्कतें आ रही हैं।
उक्त जंगल में दमकल वाहनों को पहुंच पाना भी संभव नहीं है। दमकल वाहनों के बिना वन कर्मी अपने दम पर ही आग बुझाने के प्रयास में जुटे हैं। समावार लिखे जाने तक आग पर पूरी तरह से काबू नहीं पाया गया था।